
डेली जनमत न्यूज डेस्क। संगीत की दुनिया के डिस्को किंग बप्पी लाहिड़ी के जाने से हर कोई दुखी है। उनके गाने और उनके किस्से हमेशा लोगों को याद रहेंगे। बप्पी दा को जितनी पहचान उनके गानों से मिली। उनकी उतनी ही पहचान सोना पहनने से थी। बप्पी दा अपने गानों के साथ अपने लुक की वजह से भी लोकप्रिय थे। हालांकि कई किस्से ऐसे भी हैं जब बप्पी दा को सोना पहनने के चलते खूब वाहवाही मिली तो कभी अपने इस शौक की वजह से वह ट्रोल भी हुए।
राजकुमार ने उड़ाया बप्पी दा का मजाक
सोने के गहनों सें बप्पी दा का प्यार किसी से छिपा नहीं है। उनके इस शौक की वजह से वह एक बार राजकुमार राव के मजाक का शिकार हो गए थे। बप्पी दा सोना पहने बगैर कही नहीं जाते थे। वह एक बार किसी पार्टी में गए हुए थे। जहां बप्पी दा को देखकर राजकुमार भी अचरज में पड़ गए। राजकुमार ने बप्पी दा का लुक देखकर उनका माजाक उड़ाया था। उन्होंने बप्पी लाहिड़ी से ये तक कह दिया था कि एक से एक गहने पहने हो। सिर्फ मंगलसूत्र की कमी रह गई है, वह भी पहन लेते।
600 फिल्मों में दिया म्यूजिक
बप्पी दा को संगीत से लगाव बचपन से था। उन्होंने हिंदी के साथ साथ बांग्ला सहित अन्य कई भाषाओं में गाने गाए हैं। उन्होंने लगभग 600 फिल्मों में म्यूजिक दिया है और 5000 से ज्यादा गाने कंपोज किए हैं। इतना ही नहीं 1986 में बप्पी दा ने 33 फिल्मों के 180 गाने रिकॉर्ड किए थे। उनकी ये उपलब्धि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हैं।
माइकल जैक्सन थे बप्पी लाहिड़ी के फैन
जिस डांसर की दुनिया दीवानी थी, वो मशहूर डांसर बप्पी दा के गाने डिस्को डांसर का दिवाना था। दरअसल, हम बात कर रहे हैं माइकल जैक्सन की। माइकल जैक्सन बप्पी दा के गाने डिस्को डांसर के फैन थे। इतना ही नहीं उनके म्यूजिक का जादू सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी था। फिल्म डिस्को डांसर से बप्पी दा का मशहूर गाना जिमी जिमी आजा आजा 2008 में आई हॉलीवुड फिल्म यू डोंट मेस विद द जोहान में शामिल किया गया था।