
हेल्थ न्यूज। क्या आपको आंखों से संबंधित समस्याएं होने लगी है। तो बता दें कि इसके पीछे कुछ आदतें या गलतियां जिम्मेदार हो सकती हैं। जानते हैं इन आदतें और गलतियों के बारे में...
हम अपने रोजमर्रा के जीवन में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनका नकारात्मक प्रभाव हमारी आंखों पर पड़ता है। हमारी कुछ आदतें आंखों को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में लोगों को इन आदतों और गलतियों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन-सी आदतें या गलतियों के कारण हमारी आंखें कमजोर होने लगती हैं।
ये आदतें आंखों को कर सकती हैं कमजोर, आज ही हो जाएं सतर्क
1-कुछ लोग बार-बार अपनी आंखों को मलते हैं। बता दें कि आंखों को मलने के कारण न केवल आंखें कमजोर हो सकती हैं। बल्कि पलकें भी टूटने लगती हैं। ऐसे में व्यक्ति को अपनी आंखों को मलने से बचना चाहिए।
2-यदि आपकी आंखों में चश्मा लगा है तो ऐसे व्यक्तियों को हर 6 महीने में अपना चेकअप जरूर कराना चाहिए। कुछ लोग चश्मा लगाने के बाद अपनी आंखों का चेकअप करवाना भूल जाते हैं, जिसके कारण नंबर घटने के बजाय बढ़ने लगता है। ऐसे में हर छह महीने में चेकअप करवाना बेहद जरूरी है।
3-आज के समय में लोग पैकेट वाला खाना या जंक फूड का ज्यादा सेवन करते हैं, जिसके कारण उनके शरीर में जरूरी पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते हैं। जरूरी पोषक तत्व ना पहुंचने के कारण व्यक्ति की आंखें भी कमजोर हो सकती हैं। ऐसे में आपको अपनी डाइट में जिंक ओमेगा तीन फैटी एसिड आदि पोषक तत्व जरूर जोड़ने चाहिए।
4-लोग रात को सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं और लेट होने के कारण उनकी नींद भी पूरी नहीं हो पाती है। ऐसे में बता दें कि व्यक्ति को कम से कम 8 से 9 घंटे की नींद लेना जरूरी है। इससे आंखों को भी भरपूर मात्रा में आराम मिलता है।