
न्यूजरूम, जनमत। सोशल मीडिया में बाइक वाली दादी खूब धमाल मचा रही हैं। सोशल मीडिया पर इन दादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो बाइक पर नजर आ रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर निखिलेश कोप्पल ने शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दादी पहले खड़े होकर साड़ी में पोज दे रही हैं, फिर अचानक वो जैकेट पहने हुए बाइक पर बैठकर पोज देते हुए नजर आती हैं। चलती बाइक पर दादी मुस्कुरा भी रही हैं।
वायरल हो रहा ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को अबतक ढाई लाख से ज्यादा लाइक इंस्टाग्राम पोस्ट पर मिल चुके है। दादी का ये वीडियो देखकर तो यही समझ में आता है कि जीवन में खुश रहने के लिए किसी बहाने की जरूरत नहीं होती। इंसान चाहे तो किसी भी वजह से खुश रह सकता है। निखिलेश की इस आईडी से अक्सर इन दादी के वीडियो पोस्ट किए जाते हैं। जिसमें लोगों को वह खुश रहने का संदेश देती रहती हैं। कभी दादी अपने आधार कार्ड के साथ नजर आती हैं तो कभी दादी केला खाते हुए लोगों को वीडियो में गुदगुदाती नजर आ जाती हैं।