29 दिनों तक ब्रीच कैंडी अस्पताल में थीं भर्ती।

डेली जनमत न्यूज डेस्क। सुर सामाज्ञी लता मंगेशकर ने भारत ही नहीं बल्कि अपनी गायन प्रतिभा से पूरे विश्व में अलग पहचान बनाई है। उनके निधन की सूचना से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। अक्षय कुमार से लेकर तामसी पन्नू तक ने अपना दुख व्यक्त किया है। रविवार 6 फरवरी को लता मंगेशकर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। 

अभिनेता अक्षय कुमार ने दी श्रद्धांजलि 

लता मंगेशकर के निधन पर ट्विटर पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘‘मेरी आवाज ही पहचान है, अगर याद रहे... और ऐसी आवाज को कोई कैसे भूल सकता है! लता मंगेशकर जी के निधन से गहरा दुख हुआ, मेरी संवेदना और प्रार्थना। ओम शांति।’’ 

गायक विशाल ददलानी ने जताया शोक

ट्विटर पर लता मंगेशकर के निधन को शोक व्यक्त किया है और श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, ‘‘आशा करता हूं कि आशा जी के खिलाफ यह सच नहीं है। अगर ऐसा है... मेरे पास इस नुकसान और दुख को व्यक्त करने के लिए शब्द भी नहीं हैं। लता जी की आवाज इंडिया की पहचान है जो हमेशा रहेगी।’’ 

भूमि पेडनेकर ने किया ये ट्वीट

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी दिग्गज गायिका को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘एक बहुत ही दुखद दिन हम सभी के लिए, उनके फैंस के लिए एक बहुत बड़ी क्षति। आपका योगदान हमेशा अमर रहेगा। परिवार और दुनिया भर में उनके सभी फैंस के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति। उन्होंने लिखा, आशा करता हूं कि आशा जी के खिलाफ यह सच नहीं है। अगर ऐसा है... मेरे पास इस नुकसान और दुख को व्यक्त करने के लिए शब्द भी नहीं हैं। 

श्वर कोकिला के निधन से दुखी हूं-बोमन ईरानी

अभिनेता बोमन ईरानी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ श्वर कोकिला के निधन से दुखी हूं। दीदी के फैंस पूरे विश्व में हैं। उनको मेरा शत-शत नमन।‘‘

लता जी आप बहुत याद आओगी-तामसी पन्नू

लता मंगेशकर के निधन पर बॉलवुड एक्सट्रेस तामसी पन्नू ने कहा कि आज बॉलीवुड के लिये बहुत शोक का दिन है। आप अपने गानों से हमेशा अमर रहेंगी। आपको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।

सलमान खान ने दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि

‘‘आपको हम सब बहुत याद करेंगे। आप भले ही हमारे बीच नहीं हैं, पर आपके गीत अमर हैं। विनम्र श्रद्धांजलि’’

लता जी के निधन से बॉलीवुड को हुई क्षति-अजय देवगन

‘‘लता जी के निधन से बॉलीवुड बॉलीवुड को बड़ी क्षति हुई है। मेरी आशा जी और उनके परिवार के साथ पूरी सहानुभूति हैं, ईश्वर उनकी लता मंगेशकर जी की आत्मा को शांति दे।’’

29 दिन से थीं ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती

श्वर कोकिला लता मंगेशकर को तकरीबन 29 दिन पहले कोविड हुआ था। जिसके बाद से उनको ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद से उनकी हालत बिगड़ती चली गई। उनको वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में उनके स्वस्थ होने की कामनाएं की जा रहीं थीं। रविवार 5 फरवरी को उनका निधन हो गया है। लता मंगेशकर की मौत से पूरे देश में दुख का माहौल है।

पूरी स्टोरी पढ़िए