अपनी सेहत का रखें विशेष ख्याल।

हेल्थ न्यूज। घरों में आपने अक्सर देखा होगा कि लोग अपने खाने की टेबल पर तरह-तरह की चीजों को रखते हैं। दरअसल, ये करना कई बार आप में असमय स्नैकिंग को बढ़ावा दे सकता है और मोटापा का कारण बन सकता है। 

इतना ही नहीं कुछ चीजें तो ऐसी रहती हैं जिसे लोग रोज खाते हैं और इसका उनके शरीर पर नुकसान भी होता है। जैसे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप इन चीजों के बारे में जानें और जल्द से जल्द अपनी टेबल से हटा दें। तो, क्या हैं ये चीजें जानते हैं। 

1-नमक

ये हम सभी को पता है कि हमारे घरों में तो क्या बाहर रेस्टोरेंट तक कि टेबल पर नमक रखा मिल जाता है। दरअसल, ये काम करना बिलकुल गलत है और आपको अपनी डाइनिंग टेबल से नमक को तुंरत हटा देना चाहिए। ऐसा इसलिए कि खाने की टेबल पर नमक रहने से आप खाने में अलग से नमक डाल कर खाएंगे और ये शरीर में सोडियम बढ़ाने के साथ हाई बीपी की समस्या को भी बढ़ा सकती है। 

2-अचार

कुछ लोगों को अचार खाना इतना पसंद होता है कि वे अपने खाने को बिना अचार के शुरू नहीं करते। ऐसे लोग अपने खाने की टेबल पर भी अचार रखते हैं और इसे खाते हैं। इस तरह लोगों को अचार खाने की क्रेविंग रोज होती है और इसके सेवन से बीपी बढ़ने लगता है। क्योंकि अचार हाई सोडियम से भरपूर होता है और ये ब्लड वेसेल्स को नुकसान पहुंचा सकता है और हाई बीपी का कारण बन सकता है। 

3-जैम

जैम अगर आपकी टेबल पर रखी रहती है तो इसका मतलब है कि आरके घरे में इसकी खपत ज्यादा है। लेकिन, बता दें कि जैम में प्रोसेस्ड सोडियम और शुगर होता है जो कि तेजी से हाई बीपी की समस्या को ट्रिगर कर सकता है और डायबिटीज का भी शिकार बना सकता है।

4-नमकीन और बिस्किट

खाने की टेबल अक्सर वे चीजें ज्यादा होती हैं जिन्हें आप ज्यादा खाना पसंद करते हैं। जैसे कि नमकीन और बिस्किट। ये दोनों ही ऐसी चीजें हैं जो कि प्रोसेस्ड फैट, शुगर और नमक से भरपूर होते हैं। साथ ही इनमें सोडियम की मात्रा भी ज्यादा होती है जो कि तेजी से आपका बीपी बढ़ा सकते हैं। इसलिए इन चीजों को अपने खाने की टेबल पर न रखें। 

पूरी स्टोरी पढ़िए