‘आने वाला आएगा’ गाने से फिल्म इंडस्ट्री में रखा कदम।

डेली जनमत न्यूज डेस्क। स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से पूरी दुनिया पर राज किया। करोड़ों लोग उनकी आवाज के दीवाने रहे हैं। अपने करियर की शुरुवात उन्होंने 1942 में फिल्म ‘महल’ के गाने ‘आने वाला आएगा’ से की थी। लता मंगेशकर ने दुनियाभर में 36 भाषाओं में 10 हजार से अधिक गाने गाए हैं। उन्होंने 13 साल की उम्र में अपना पहला गाना गाया था। लता मंगेशकर के पिता का नाम दीनानाथ मंगेशकर था। उनकी मां का नाम शीवंती मंगेशकर था। उनके पिता क्लासिक सिंगर और थियेटर आर्टिस्ट थे। उनके पिता ने अपने गांव मंगेशी के नाम पर अपना सरनेम मंगेशकर रखा था। लता मंगेशकर के जन्म के समय उनका नाम हेमा रखा गया था। लेकिन कुछ समय बाद पिता ने थिएटर के कैरेक्टर लतिका के नाम पर लता रख दिया था, वो स्कूल में बच्चों को संगीत सिखाती थीं। लेकिन जब एक बार उनकी छोटी बहन आशा को स्कूल लाने से मना कर दिया गया तो उन्होंने स्कूल जाना छोड़ दिया था।

5 भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं लता मंगेशकर

लता मंगेशकर के पांच भाई-बहन है और उनमें से दीदी सबसे बड़ी थीं। उनकी बहनों का नाम आशा, मीना, ऊषा हैं और भाई हृदयनाथ मंगेशकर है। सभी ने संगीत को अपनी अजीविका के रूप में चुना है। लता मंगेशकर के पिता का निधन 1942 में हुआ था, इस समय उनकी उम्र 13 साल थी और परिवार की सारी जिम्मेदारी उन पर आ गई थी। पैसों की तंगी को दूर करने के लिए लता ने कुछ हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया था। परिवार की जिम्मेदारियों की वजह से लता मंगेशकर ने शादी नहीं की। वहीं उनकी छोटी बहन आशा भोंसले ने 16 साल की उम्र में परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली। आशा भोंसले भी लेजेंड्री सिंगर हैं और उनके तीन बच्चे हैं।

मीना मंगेशकर ने मराठी फिल्मों में गाये गाने

तीसरी बहन मीना मंगेशकर ने भी हिंदी और मराठी फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग की हैं। उन्होंने कुछ गानों को कंपोज भी किया है। मीना ने शादी के बाद बच्चों के लिए कई गाने रिकॉर्ड किए हैं। 

ऊषा मंगेशकर ने नहीं की शादी

ऊषा मंगेशकर ने बड़ी बहन की तरह शादी नहीं की हैं। उन्होंने हिंदी, नेपाली, भोजपुरी और गुजराती भाषा में कई गाने गाए हैं। ऊषा ने 1975 में ‘जय संतोषी मां’ के लिए गाने गाया था। ये फिल्म सुपरहिट रही। इसके अलावा मराठी फिल्म ‘पिंजरा’ के गाने भी सुपरहिट रहे। ऊषा ने दूरदर्शन के लिए एक म्यूजिकल ड्रामा भी प्रोड्यूस किया था। 

हृदयनाथ मंगेशकर ने शास्त्रीय संगीत में बनाई पहचान

लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने शास्त्री संगीत में अलग पहचान बनाई है। उन्हें सब प्यार से बाला साहेब बुलाते हैं। हृदयनाथ के 2 बेटे और एक बेटी हैं। उनकी बेटी राधा मंगेशकर भी पिता के साथ स्टेज पर गाना गाती हैं।

पूरी स्टोरी पढ़िए